रियलिटी शो की 6-वर्षीय प्रतियोगी की बेंगलुरु में सड़क दुर्घटना में हुई मौत

कन्नड़ रियलिटी शो 'नन्नम्मा सुपर स्टार' की प्रतियोगी रही छह साल की बच्ची की गुरुवार को बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक प्रसिद्ध हरिकथा विद्वान दिवंगत गुरुराजुलु नायडू की पोती थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित जिस दोपहिया वाहन से यात्रा कर रही थीं उसके एक ट्रक की चपेट में आने से यह दुखद घटना घटी।