रिया चक्रवर्ती ने 2 साल बाद फिर से शुरू किया काम, कहा- कभी हार मत मानो
अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने एक रिकॉर्डिंग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने दोबारा काम करना शुरू कर दिया है। ऐक्ट्रेस ने लिखा, "मैं 2 साल बाद काम पर गई। मेरे सबसे कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। परिस्थिति चाहे कैसी भी हो सूरज हमेशा चमकता है...कभी हार मत मानो।"