रिलायंस ने कैंपा के अधिग्रहण के साथ ही एफएमसीजी बिज़नेस में किया प्रवेश: रिपोर्ट

रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) ने दिल्ली के प्योर ड्रिंक्स ग्रुप से करीब ₹22 करोड़ में सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड कैंपा का कथित अधिग्रहण कर लिया है। बकौल रिपोर्ट्स, आरआईएल ने सूरत के सॉफ्ट ड्रिंक ब्रैंड सोस्यो का भी अधिग्रहण किया। इन अधिग्रहणों के साथ ही रिलायंस का एफएमसीजी बिज़नेस में प्रवेश हो गया, जिसकी घोषणा कंपनी की 45वीं एजीएम में हुई थी।