'विकी डोनर' के 10-साल पूरे होने पर फिल्म में 'डॉ. बलदेव चड्ढा' की भूमिका निभाने वाले अन्नू कपूर ने कहा है कि रिलीज़ के समय उन्हें कोई स्पेस नहीं मिला था। उन्होंने कहा, "वे (निर्माता) सिर्फ आयुष्मान खुराना को हाइलाइट...करना चाहते थे।" बकौल कपूर, "मैंने ऐसा भेदभाव लंबे समय तक झेला है...शायद उन्हें अन्नू कपूर जैसे भद्दे चेहरे पसंद नहीं।"