रिलीज़ टालने जैसी नौबत आने के बावजूद समर्थन के लिए शुक्रिया: 'पठान' को लेकर शाहरुख
अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म 'पठान' की सफलता को लेकर सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। शाहरुख ने कहा, "फिल्म की रिलीज़ को टालने जैसी परिस्थिति बनने के बावजूद इसका समर्थन करने के लिए दर्शकों और मीडिया का शुक्रिया।" उन्होंने कहा, "फिल्म देखना और फिल्म बनाना प्यार भरा अनुभव है, इसकी रिलीज़ में मदद करने वालों का शुक्रिया।"