रिलीज़ के 3 दिन पहले डिस्ट्रीब्यूटर ने 'मुन्ना भाई...' खरीदने से किया था इनकार: विधु विनोद

फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा ने बताया है कि तमिलनाडु के एक डिस्ट्रीब्यूटर ने रिलीज़ के 3 दिन पहले फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' खरीदने से इनकार किया था। उन्होंने बताया, "डिस्ट्रीब्यूटर ने ₹5 लाख एडवांस दिए थे लेकिन फिल्म देखने के बाद खरीदने से मना कर दिया। दोस्त की मदद से फिल्म रिलीज़ हुई और मैंने तमिलनाडु में ₹1.67 करोड़ कमाए।"