रिलेशनशिप के दौरान किसी की गर्लफ्रेंड कहलाना परेशान करता था, मेरी अपनी पहचान है: आशा नेगी

अभिनेत्री आशा नेगी ने एक इंटरव्यू में कहा है कि रिलेशनशिप में होने के दौरान उन्हें आधे समय किसी की गर्लफ्रेंड के रूप में पहचाना जाता था। उन्होंने कहा, "इस बात से मुझे परेशानी होती थी क्योंकि मेरी अपनी पहचान है...मैं पिछले कुछ समय से इंडस्ट्री में हूं।" आशा का 2020 में अभिनेता ऋत्विक धनजानी के साथ ब्रेकअप हुआ था।