रुपए में गिरावट पर मौन क्यों हैं प्रधानमंत्री?: पीएम मोदी का ऑडियो शेयर कर प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पुराने बयान का ऑडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि 2014 तक रुपए की गिरावट को सरकार की नीतियों से जोड़ने वाले प्रधानमंत्री आज रुपए में गिरावट को लेकर मौन क्यों हैं? उन्होंने कहा, "रुपए में ये रिकॉर्ड गिरावट बीजेपी सरकार की किन भ्रष्ट नीतियों का परिणाम है?"