रुबीना ने वज़न बढ़ने को लेकर 'हेट मेसेज' भेज रहे ट्रोल्स को दिया जवाब, कहा- यह मेरा जीवन है
टीवी ऐक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने अपने वज़न बढ़ने को लेकर लगातार 'हेट मेसेज और मेल्स' भेज रहे ट्रोल्स को जवाब दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "मैंने देखा है कि मेरा वज़न आपको परेशान कर रहा है...लेकिन मेरे पास आप सबके लिए खुशखबरी है...यह मेरा जीवन है और इसके अलग-अलग चरण हैं...आप भी मेरे जीवन का एक चरण हैं।"