'रूप की रानी...' फ्लॉप होने के बाद पहली पत्नी घर से नंगे पैर सिद्धिविनायक गई थीं: बोनी

प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' (1993) के फ्लॉप होने को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, "आप अपने पैसों के साथ ही उधार लिए हुए रुपयों को भी गंवा देते हैं।" बोनी ने कहा, "तब मेरी (पहली) पत्नी थीं...वह घर से नंगे पैर सिद्धिविनायक मंदिर गई थीं। मेरे भाई भी मेरे साथ खड़े थे।"