रूस ने जैसा यूक्रेन में किया, भारत में चीन दोहरा सकता है: राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि जिस तरह रूस ने यूक्रेन पर अटैक किया है और उसके कुछ इलाकों पर अपना दावा किया है वैसा ही भारत के खिलाफ चीन भी कर सकता है। बकौल राहुल, चीन लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा नहीं मानता और उसने यहां अपनी सेना तैनात की हुई है।