यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने शनिवार को कहा, "रूस हमारी (भारत) विपत्तियों में हमारे साथ...रहा है...लेकिन अगर...मित्र गलती करता है...तो...उसे सुधारना चाहिए।" उन्होंने कहा कि भारत को अपना पक्ष चुनना होगा। बकौल तिवारी, "भारत की 'गुटनिरपेक्ष नीति' 1991 से...धीरे-धीरे समाप्त हो गई थी...आज यदि भारत उसी नीति पर चलता है...तो यह एक गलती होगी।"