रूसियों को भ्रमित करने के लिए रोड साइन हटा रहा यूक्रेन, कहा- नरक में जाने में उनकी मदद करें

यूक्रेन की राष्ट्रीय सड़क प्रणाली का ज़िम्मा उठाने वाली सरकारी एजेंसी उक्रावतोदोर के मुताबिक, वह उन रोड साइन्स को हटा रही है जिनका इस्तेमाल रूसी सेना कर सकती है। उसने कहा, "दुश्मन के पास बेकार कम्युनिकेशन है...वे इलाके को समझ नहीं सकते...चलो...उन्हें सीधे नरक में जाने में मदद करें।" उक्रावतोदोर ने एक रोड साइन की फोटोशॉप्ड तस्वीर पोस्ट की है।