रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ने 2022-23 के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को घटाकर 7% किया

ग्लोबल रेटिंग एजेंसी एसऐंडपी ने सोमवार को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटाकर 7% कर दिया। एजेंसी ने सितंबर 2022 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 2022-23 में 7.3% और 2023-24 में 6.5% रहने की संभावना जताई थी। बकौल एजेंसी, वैश्विक मंदी का भारत जैसी घरेलू मांग आधारित अर्थव्यवस्थाओं पर कम प्रभाव पड़ेगा।