रेड कार्पेट पर गिर गई थी लेकिन पहली बार ऐसा हुआ जब पैपराज़ी ने तस्वीरें नहीं लीं: प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में बताया है कि वह अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' के प्रीमियर के रेड कार्पेट पर गिर गई थीं। उन्होंने कहा, "वहां पूरी मीडिया थी और मैं गिर गई...सबने अपना कैमरा नीचे कर दिया। अब तक इस घटना की एक भी क्लिप सामने नहीं आई...23 साल के करियर में कभी ऐसा नहीं देखा।"