रेप के दोषियों की रिहाई के बाद मुसलमान छोड़ रहे गांव: बिलकिस के गांव के निवासी का दावा
दाहोद (गुजरात) के रंधिकपुर (बिलकिस बानो का गांव) के एक निवासी ने दावा किया है कि 2002 दंगों के दौरान बिलकिस के साथ बलात्कार के 11-दोषियों की रिहाई के बाद कई मुसलमान गांव छोड़कर चले गए हैं। हालांकि, पुलिस ने पलायन की बात से इनकार किया है। बकौल पुलिस, कुछ लोग दूसरे शहरों में अपने रिश्तेदारों के यहां गए हैं।