रेप के मामले में दिल्ली की अदालत ने एलजेपी सांसद प्रिंस राज को दी अग्रिम ज़मानत

दिल्ली की एक अदालत ने रेप के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के सांसद प्रिंस राज को शनिवार को अग्रिम ज़मानत दे दी। महिला की शिकायत पर कोर्ट के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस ने सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अग्रिम ज़मानत की अर्ज़ी में सांसद ने दावा किया कि शिकायतकर्ता महिला उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी।