कर्नाटक विधानसभा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कांग्रेस विधायक रमेश कुमार, स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी को कहते सुनाई दे रहे हैं, "एक कहावत है, 'रेप रोका न जा सके तो लेटकर उसका आनंद लेना चाहिए।' यही आपकी स्थिति है।" कागेरी इस बयान पर हंसते हुए दिखे। वहीं, कई लोगों ने कुमार के बयान की आलोचना की है।