कर्नाटक के कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने उनके द्वारा विधानसभा में दिए गए 'रेप रोका न जा सके तो लेटकर उसका आनंद लेना चाहिए' बयान पर माफी मांग ली है। कुमार ने कहा, "मेरी मंशा रेप को मामूली अपराध के तौर पर पेश करने की नहीं थी, यह मैंने बिना सोचे समझे बोला था। आगे से सोच समझकर बोलूंगा।"