बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई ने फिरोज़ाबाद की पार्षद विनीता अग्रवाल को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल, मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ एक बच्चा पुलिस को अग्रवाल के घर में मिला था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, विनीता व उनके पति ने ₹1.80 लाख में बच्चा खरीदा था।