दुर्गा पूजा से पहले टीएमसी विधायक मदन मित्रा ने 'इंडिया वॉना हर बेटियां' गाना रिलीज़ किया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में रैप करते हुए मित्रा कहते हैं, "डोन्ट नो माय नेम? आई एम एमएम, एमएम...आई एम अ कलरफुल बॉय (मेरा नाम नहीं जानते, मैं हूं एमएम एमएम, मैं एक रंगीन बंदा हूं)।"