रैपर कान्ये वेस्ट ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पेज से अपने सभी पोस्ट हटा लिए। कयास लगाए जा रहे हैं कि वेस्ट ने ऐसा अपने करीबी दोस्त और फैशन डिज़ाइनर वर्जिल अबलोह के निधन के बाद किया है। गौरतलब है, पिछले माह औपचारिक रूप से अपना नाम बदलकर 'ये' रखने वाले कान्ये के इंस्टाग्राम पर 95 लाख फॉलोअर्स हैं।