रैपर यंग डॉल्फ की ​36 साल की उम्र में यूएस में गोली मारकर की गई हत्या

रैपर यंग डॉल्फ (एडॉल्फ रॉबर्ट थॉर्नटन) की 36 साल की उम्र में अमेरिका के मेम्फिस में एक कुकी दुकान के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मेम्फिस की पुलिस प्रमुख सेरेलीन सीजे डेविस ने कहा, "गोलीबारी की यह घटना मूर्खतापूर्ण बंदूक हिंसा का एक और उदाहरण है जिसका हम स्थानीय और राष्ट्रव्यापी स्तर पर सामना कर रहे हैं।"