रिपोर्ट के मुताबिक, रैपर रफ्तार ने पत्नी कोमल वोहरा से तलाक के लिए अर्ज़ी दी है। दोनों की दिसंबर, 2016 में शादी हुई थी लेकिन पति-पत्नी पिछले कुछ समय से कथित तौर पर अलग-अलग रह रहे हैं। 'हिन्दुस्तान टाइम्स' के मुताबिक, दोनों ने 2020 में भी तलाक के लिए अर्ज़ी दी थी लेकिन महामारी के चलते कार्यवाही में देरी हुई।