रॉक ऐंड रोल के लिए तैयार हूं: लालू को किडनी दान करने से पहले तस्वीरें शेयर कर उनकी बेटी

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर में पिता के किडनी ट्रांसप्लांट से पहले कुछ तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। पिता को किडनी दान करने जा रहीं रोहिणी ने लिखा, "रॉक ऐंड रोल के लिए तैयार हूं। शुभकामनाएं चाहती हूं।" अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "मेरे लिए इतना ही काफी है...आपकी खैरियत मेरी ज़िंदगी है।🤞🙏💕"