म्यूज़िक कंपोज़र ए.आर. रहमान ने पुणे पुलिस द्वारा उनका लाइव कॉन्सर्ट बंद करवाने का वीडियो ट्वीट कर इसे 'रॉकस्टार मोमेंट' बताया। उन्होंने लिखा, "दर्शकों के प्यार से अभिभूत हूं...इतनी यादगार शाम के लिए शुक्रिया पुणे।" दरअसल, फिल्म 'रॉकस्टार' में गायक की भूमिका में दिखे रणबीर कपूर को अखबारों की क्लिपिंग में पुलिस द्वारा पकड़कर ले जाते हुए दिखाया गया था।