'रॉकी और रानी...' के गाने 'वॉट झुमका' के लिए कोरियोग्राफी का श्रेय नहीं मिला: गणेश आचार्य

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने बताया है कि फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'वॉट झुमका' के लिए यूट्यूब की डिस्क्रिप्शन में उन्हें कोरियोग्राफी का श्रेय नहीं मिला था। वहीं, कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने कहा कि फिल्म 'ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा' के गाने 'सेनोरिटा' का उन्हें क्रेडिट नहीं मिला था जबकि इसके लिए उन्हें नैशनल अवॉर्ड मिला था।