'रॉकी और रानी...' में किसिंग सीन देखना क्या बच्चों के लिए सही है?: 'ओएमजी 2' के मेकर

फिल्म 'ओएमजी 2' के निर्देशक अमित राय ने बताया है कि ओटीटी प्लैटफॉर्म पर भी फिल्म का वही वर्ज़न दिखाया जाएगा जिसे सेंसर बोर्ड ने पास किया था। उन्होंने कहा, "मैं किसी फिल्म के खिलाफ नहीं हूं लेकिन क्या 'रॉकी और रानी की प्रेमकहानी' में काफी किसिंग सीन नहीं थे? क्या बच्चों का उन किसिंग सीन को देखना सही था?"