रॉबर्ट वाड्रा ने दिग्विजय सिंह को 'अनुभवहीन' व केजरीवाल को बताया 'अवसरवादी'
उद्योगपति और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने एक हालिया इंटरव्यू के दौरान कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर को 'अधिक बोलने वाला' और दिग्विजय सिंह को 'अनुभवहीन' बताया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में पूछे जाने पर उन्हें 'अवसरवादी' बताया। वहीं, सैम पित्रोदा को लेकर उन्होंने कहा, "रिटायर्ड लोगों को रिटायर्ड ही रहना चाहिए।"