ऐक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 10 साल पूरे होने पर इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ''एक दिन भी ये सोचे बिना नहीं गुज़रता कि इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा और मेरे जीवन पर कितना प्रभाव डाला है।'' ऋचा ने आगे लिखा, ''इस फिल्म का हिस्सा बन पाने के लिए मैं बेहद शुक्रगुज़ार हूं।''