रोज़ाना अपनी व्यक्तिगत राय देने के शौकीन हैं वरुण गांधी: केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बीजेपी सांसद वरुण गांधी के सांसदों से पेंशन त्याग देने वाले बयान पर कहा, "यह उनकी व्यक्तिगत राय हो सकती है....वह रोज़ाना अपनी व्यक्तिगत राय देने के शौकीन हैं।" दरअसल, वरुण गांधी ने ट्वीट किया था, "क्या हम विधायक/सांसद अपनी पेंशन छोड़कर यह नहीं सुनिश्चित कर सकते कि 'अग्निवीरों' को पेंशन मिले?"