रोटी, कपड़ा, मकान के बाद इलाज भी हुआ महंगा, आम आदमी को कब मिलेगी राहत?: वरुण गांधी

बीजेपी सांसद वरुण गांधी ने ट्विटर पर एक खबर शेयर करते हुए शनिवार को लिखा, "800 आवश्यक एवं आम उपयोग वाली...दवाइयों के दामों में वृद्धि के बाद अब अस्पतालों में इलाज भी...महंगा हुआ।" उन्होंने आगे लिखा, "रोटी महंगी, कपड़ा महंगा, मकान महंगा और अब इलाज महंगा हुआ...महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी को राहत कब मिलेगी? आत्ममंथन की...ज़रूरत है!"