'रोडीज़' फेम वरुण सूद हुए कोविड-19 संक्रमित, लिखा- 1,011 दिनों बाद मैं भी पॉज़िटिव हो गया

'रोडीज़' फेम वरुण सूद ने गुरुवार को अपने कोविड-19 संक्रमित होने की जानकारी दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''1,011 दिनों के बाद मैं भी कोविड-19 पॉज़िटिव हो गया हूं...अगर कोई भी मेरे संपर्क में आया है तो वह अपना टेस्ट करा लें। फिलहाल मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।'' हाल ही में कई कलाकार कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं।