रोनित रॉय की फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से दिल्ली लौटी, शेयर किया वीडियो

अभिनेता रोनित रॉय ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो में बताया कि दिल्ली से मुंबई जा रही उनकी फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते बीच रास्ते से दिल्ली लौट गई। उनके साथ पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल और सिंगर गुरु रंधावा भी नज़र आए। बकौल रोनित, एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सभी यात्रियों को दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया।