रोलेक्स घड़ी खरीदी थी जो बड़ी व भारी थी फिर भी उसे पहनता था: दिखावे वाली संस्कृति पर अभिजीत

'इंडियन आइडल-1' के विजेता सिंगर अभिजीत सावंत ने जीत के बाद अचानक कमाई बढ़ने को लेकर कहा है, "मैं पैसों के लिए काम कर रहा था...यह मेरी सबसे बड़ी गलती में से एक था।" दिखावे वाली संस्कृति को लेकर उन्होंने कहा, "मैंने एक रोलेक्स घड़ी खरीदी थी...मेरी कलाई छोटी थी व घड़ी बड़ी और भारी...फिर भी मैं उसे पहनता था।"