रोहित को आउट करने के लिए धोनी द्वारा बनाई गई रणनीति हुई सफल, वीडियो हुआ वायरल

मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा को आउट करने के लिए सीएसके के विकेटकीपर-कप्तान एम.एस. धोनी द्वारा बनाई गई रणनीति के सफल होने का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, दीपक चाहर की गेंद पर धोनी विकेट के नज़दीक आ गए। रोहित ने लैप शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले से लगकर गली में चली गई जहां रवींद्र जडेजा ने कैच पकड़ा।