लुंगी और कुर्ते में बद्रीनाथ धाम पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत, भगवान बदरी विशाल के किए दर्शन
सुपरस्टार रजनीकांत ने सोमवार को बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बद्री विशाल की पूजा-अर्चना की जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह अपनी पारंपरिक वेशभूषा लुंगी और कुर्ते में नज़र आ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले उन्हें ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े होकर पत्तल में खाना खाते देखा गया था जिसकी तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थी।