लेंसकार्ट का साथ छोड़ेगा एक और बड़ा निवेशक, ₹2000 करोड़ में 4 करोड़ शेयर बेचने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA) समर्थित प्लैटिनम जैस्मीन ए 2018 ट्रस्ट लेंसकार्ट में अपनी 2.3% हिस्सेदारी ब्लॉक-डील के ज़रिए बेचने की तैयारी में है। बकौल रिपोर्ट्स, इस सौदे के तहत करीब 4-करोड़ शेयर बेचे जा सकते हैं, जिनकी अनुमानित कीमत ₹1,944-करोड़ है। इससे पहले सॉफ्टबैंक भी कंपनी में अपनी 3.25% हिस्सेदारी बेचकर करीब ₹2,873-करोड़ जुटा चुका है।

Load More