अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, मज़बूत ग्लोबल संकेतों के बीच दिल्ली में प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत लाइफटाइम हाई ₹1,46,500 पर पहुंच गई है। चांदी एक दिन में ₹15,000 बढ़कर रिकॉर्ड ₹2,86,000/किलोग्राम पर पहुंच गई है। पीटीआई के मुताबिक, पिछले 4 कारोबारी सत्रों में चांदी की कीमत ₹42,500/किलोग्राम चढ़ी है और गोल्ड इस साल ₹8,800/10 ग्राम चढ़ा है।