लाइव कॉन्सर्ट में फैन ने स्टेज पर चढ़कर हनी सिंह को थमाए ₹500, सिंगर ने माथे से लगाया नोट

सिंगर-रैपर हनी सिंह के दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान एक फैन ने परफॉर्मेंस से खुश होकर स्टेज पर चढ़कर सिंगर को ₹500 का नोट थमाया। वहीं, हनी सिंह ने नोट को माथे से लगाते हुए फैन को गले लगा लिया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहा है। इस पर ऑनलाइन यूज़र ने लिखा, "ऐसे पल कलाकार-ऑडियंस के बीच बॉन्ड दिखाते हैं।"