लोक गायिका और पद्म विभूषण तीजन बाई का हुआ निधन, ₹10 के लिए पहली बार गाया था गाना
लोक गायिका और पद्म विभूषण सम्मानित तीजन बाई का 70 वर्ष की उम्र में रायपुर एम्स में निधन हो गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायकी को दुनियाभर में पहचान दिलाई। महज 13 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार ₹10 के लिए गाना गाया था। उन्हें पद्मश्री (1988), पद्म भूषण (2003) और 2019 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।