लोक गायिका शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है: दिल्ली एम्स
मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को लेकर दिल्ली एम्स ने हेल्थ अपडेट जारी किया है। एम्स दिल्ली की मीडिया प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा ने बताया कि शारदा सिन्हा की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, 21 अक्टूबर से शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं जहां उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।