रूस की सरकारी सांख्यिकी एजेंसी रोसस्टैट के लीक हुए डेटा से यूक्रेन युद्ध में रूसी सैनिकों की मौत का आंकड़ा सामने आया है। इसके मुताबिक, फरवरी 2022 में युद्ध शुरू होने के बाद से सितंबर 2026 तक करीब 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत दर्ज हुई। बकौल रिपोर्ट, लापता सैनिकों को जोड़ने पर आंकड़ा 7 लाख तक पहुंच सकता है।