कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप और न्यूयॉर्क के मेयर ज़ोहरान ममदानी की मुलाकात पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "लोकतंत्र को ऐसे ही काम करना चाहिए। चुनाव से पहले अपने विचारों को लेकर लड़िए...लेकिन जब यह खत्म हो जाए तो मिलकर राष्ट्रहित में काम कीजिए।" थरूर ने कहा, "मैं भारत में भी ऐसा देखना चाहता हूं।"