केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी (पुणे) के एक कार्यक्रम में कहा है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी परीक्षा यह है कि अगर 'राजा' के खिलाफ कोई कुछ राय रखे तो 'राजा' को उसे बर्दाश्त करना चाहिए और आलोचनाओं को लेकर आत्मचिंतन करना चाहिए। वहीं, उन्होंने कहा कि बुद्धिजीवियों व साहित्यकारों को खुलकर अपने विचार रखने चाहिए।