लोकल टीवी चैनल पर अवैध रूप से प्रसारित हुई 'गेम चेंजर', निर्माता ने की कार्रवाई की मांग
फिल्म 'गेम चेंजर' रिलीज़ के 5 दिन बाद 'एपी लोकल टीवी' नामक चैनल पर अवैध रूप से प्रसारित हुई जिससे नाराज़ निर्माता श्रीनिवास कुमार ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "यह अस्वीकार्य है। सिनेमा सिर्फ हीरो...निर्माता के बारे में नहीं है। यह 3-4 साल की कड़ी मेहनत व हज़ारों लोगों के सपनों का नतीजा है।"