लोकल दर्ज़ी ने सिला था निकाह का जोड़ा, खाना कम पड़ गया था: 59वीं सालगिरह पर सायरा बानो
ऐक्ट्रेस सायरा बानो ने दिलीप कुमार संग निकाह की 59वीं सालगिरह पर कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "मेरी ज़िंदगी की सबसे यादगार शामों में से एक।" उन्होंने लिखा, "निकाह का जोड़ा किसी डिज़ाइनर द्वारा नहीं बल्कि लोकल दर्ज़ी ने सिला था...यहां तक की कार्ड्स भी नहीं छपवाए थे...निकाह में इतने मेहमान थे कि खाना कम पड़ गया था।"