केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया है कि सरकार ने लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा सभापति से 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को संपन्न हो सकती है। बकौल रिपोर्ट्स, विशेष सत्र में परिसीमन बिल आ सकता है।