लोकसभा सचिवालय ने 97 सांसदों के बैठने की व्यवस्था में बदलाव किया है। इसके तहत DMK के 22 सांसद कांग्रेस के नेतृत्व वाले I.N.D.I.A गठबंधन से हटकर ट्रेजरी बेंच के पास आ गए हैं। यह बदलाव 30-नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र से पहले हुआ है। DMK ने परिसीमन विधेयकों पर केंद्र को समर्थन देने का ऐलान किया था।