सांसदों के बीच रविवार को खेले गए फ्रेंडली क्रिकेट मैच में लोकसभा स्पीकर XI ने राज्यसभा चेयरमैन XI को 73 रनों से हरा दिया। सांसदों ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर मैच खेला। अनुराग ठाकुर की शतकीय पारी की बदौलत लोकसभा स्पीकर XI ने 251 रन बनाए जबकि राज्यसभा चेयरमैन XI 178 रन ही बना सकी।